राजधानी में अब बारिश के विदा होने और मौसम के साफ रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से राजधानी लखनऊ में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब धीरे धीरे रात का पारा गिरेगा और शरद ऋतु की आहट महसूस होगी।
मंगलवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के उलट लखनऊ में कहीं कहीं रिमझिम फुहार पड़ी। सुबह 11 बजे हजरतगंज, महानगर, गोमतीनगर आदि इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। शाम में पारे में गिरावट से हवा में ठंडक घुली रही।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 34.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढत के साथ 25 डिग्री दर्ज किया गया।