फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश से बदला मौसम: आज से दिखेगा पश्चिमी इलाकों में असर, तराई वाले जिलों में ओलावृष्टि के आसार

Tue, 06 Oct 2026 09:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बदले मौसम का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा। वहीं, पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश अंबेडकरनगर में हुई।

विज्ञापन


मंगलवार को अंबेडकरनगर में 85 मिमी, जौनपुर में 84, लखीमपुर खीरी में 62, बहराइच में 59 और गोंडा में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। वाराणसी में हवा की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मिर्जापुर में 52 और गोरखपुर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बुधवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 64 जिलों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों के लिए बढ़े मानदेय का बजट हुआ जारी, अब दस हजार से बढ़ाकर मिलेंगे 15 हजार प्रतिमाह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हर बीएलओ को मिला 20 से 25 मतदाता बनाने का लक्ष्य, सपा ने जताया विरोध; 23 अक्तूबर को अवकाश की मांग
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में बढ़ेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बदले मौसम का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके साथ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के संयोग से मौसम में बदलाव आया है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण बादल सक्रिय हुए और प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक व बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें