फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, 42 गिरफ्तार, मौके से 14 हुक्के व मादक पदार्थ बरामद

Tue, 06 Oct 2026 09:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस टीम ने जब छापा मारा तो वहां मौजूद लोग भागने लगने। पुलिस ने घेर कर 42 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कर्मचारी शाहरुख अंसारी ने बताया कि कैफे के संचालक सैय्यद जिया अली, बिलाल और सारिक हैं। मौके से 14 हुक्के बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरबाग पुलिस ने सोमवार रात कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारकर मौके से 42 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि सोमवार रात उन्हें सिटी होटल के ऊपर टेल्स कैफे में ग्राहकों को हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


उन्होंने जब पुलिस टीम के साथ छापा मारा तो वहां मौजूद लोग भागने लगने। पुलिस ने घेर कर 42 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कर्मचारी शाहरुख अंसारी ने बताया कि कैफे के संचालक सैय्यद जिया अली, बिलाल और सारिक हैं। उन्होंने उसे हुक्का परोसने के लिए रखा था।

ये आरोपी पकड़े गए: इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शाहरूख अंसारी, अल्तमश, कबीर अब्बास, खिज्र रहमान, गजेंद्र सिंह, उमैर हलीम खान, फरजान खान, दमनप्रीत सिंह, सिमरत सिंह, हर्षदीप सिंह, सनीकेत वर्मा, यश रस्तोगी, शुभम, अंश चित्रवंशी, अमन वर्मा, मो. उमर, सैय्यद माजिद, मो. साहिद, कृष पहुजानी, मो. मकसूद, करमवीर सिंह, अमीन अहमद, अब्दुल कादिर, अमन वर्मा, रितिक कश्यप, इम्तियाज, गौरव रावत, शशांक त्रिपाठी, आरिश खान, नफीश अली, मो. आदिल तेली, जतिन बाल्मिकी, मो. अफजल, शैलेंद्र कश्यप, ज्ञान, शहनवाज, बिलाल खान, मो. युसुफ, मो. हारुन, मो. फरान, निजाम और शाह फहद हैं। हुक्का बार से 14 हुक्के, छह क्षतिग्रस्त हुक्के, छह भरी चिलम, 20 खाली चिलम, 10 पाइप और 11 फ्लेवर पैकेट बरामद हुए हैं। इसके अतिरिक्त काउंटर से तीन मोबाइल और 2,420 रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें