फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सरकार बनने पर पुन: शुरू करेंगे यशभारती सम्मान : अखिलेश यादव

Sat, 07 Sep 2019 11:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को गाजीपुर के कुश्ती कोच व जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने भेंट की। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में खेलकूद को प्रत्साहित करने के लिए लिए गए फैसले की सराहना की।

विज्ञापन


इस दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान राशि के साथ ही यशभारती पुरस्कार देने की व्यवस्था की थी। इसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

प्रदेश में सपा सरकार आने पर ये पुरस्कार व सम्मान फिर से दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्मों के विकास के लिए भी सपा सरकार में काफी काम हुआ था।

सपा अध्यक्ष से मिलने वालों में कुश्ती कोच मोहन यादव, रामजी यादव, वीरेंद्र यादव, जामवंत यादव, संजय यादव और गाजीपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें