फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने संसदीय क्षेत्र से सोनिया गांधी का एलान, हम यूपी के साथ ही देश में भी करेंगे वापसी

Thu, 23 Jan 2020 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सोनिया गांधी से आशीर्वाद लेता कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में जीत आपकी होगी। जनता को गुमराह करने वाले हारेंगे। संगठन ही हमारी असली ताकत है। इसे ही हम सब मजबूत बनाएं। आने वाले समय में हम यूपी के साथ ही देश की सत्ता पर काबिज होंगे। इसके लिए आप सब संघर्ष करें। जनता को असलियत भी बताएं।

विज्ञापन


भुएमऊ गेस्ट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात के दौरान सोनिया ने कहा कि रायबरेली हमारा घर है। यहां की जनता से उनके परिवार की रिश्ते की डोर आज से नहीं बहुत पहले से बंधी है। जिले में संगठन अच्छा कार्य कर रहा है। इसी तरह हम सबको संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करना है। 

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही सोनिया गांधी ने पूर्व विधायक अशोक सिंह, इंद्रेश विक्रम सिंह, हरचंद बहादुर सिंह, मनीष सिंह चौहान समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं से एक-एक करके मुलाकात की। उनसे संगठन के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन करते हुए हार न मानने की बात कही। जोश भरा कि आप सब संघर्ष करते रहिए। एक दिन जीत हमारी ही होगी।

अस्वस्थ होने के चलते कुछ ही लोगों से मिलीं सोनिया

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची थीं। पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे थे। कुछ लोग गेस्ट हाउस के अंदर जा पाए तो कुछ सोनिया से न मिलने का मलाल लिए घरों को वापस हो गए। 

विज्ञापन


इस बीच अस्वस्थ होने के चलते सोनिया गांधी ने कम ही लोगों से एक-एक करके मुलाकात की। वहीं अन्य लोगों से प्रियंका वाड्रा मिलीं और उनका कुशलक्षेम पूछा। संगठन का कामकाज जाना, लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निपटारे का भरोसा दिलाया। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सोनिया गांधी कुछ ही लोगों से मिलीं। अन्य लोगों से प्रियंका ने मुलाकात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें