तैलिक साहू महासभा की मासिक बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू, मंच पर मौजूद राम ला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री सिद्ध गोपाल साहू की अध्यक्षता में हजरतगंज स्थित दारुलशफा के कॉमन हाॅल में रविवार को हुई। बलिया के मोहन गुप्ता को महासभा का प्रदेश सचिव व सुरेश कुमार गुप्ता को महासभा बलिया का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में तेली समाज की आबादी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी नगण्य है। संगठन के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक सदस्यता पर जोर देना चाहिए। अजय पाल राठौर, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप साहू, इंजीनियर अविनाश साहू ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए मिलकर कार्य करना होगा। संचालन प्रदेश महामंत्री श्याम कृष्ण गुप्ता व श्यामलाल उर्फ पप्पू राठौर ने किया। बलिया के रामजी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, बहोरन साहू, महेंद्र साहू, प्रमोद गुप्ता, उमाशंकर साहू, राजेश कुमार साहू, एडवोकेट सनी राठौर, मोहन गुप्ता, इंद्र कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश साहू आदि ने भी संबोधित किया। (माई सिटी रिपोर्टर)
तैलिक साहू महासभा की मासिक बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू, मंच पर मौजूद राम ला
तैलिक साहू महासभा की मासिक बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष सिद्ध गोपाल साहू, मंच पर मौजूद राम ला