कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मित्रता के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि वह इस समय इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते।
राष्ट्रीय लोक दल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा गठबंधन तय है। हमने कैराना लोकसभा उप चुनाव में रालोद नेता तबस्सुम हसन को खड़ा किया था और उन्हें जीत हासिल हुई थी। हम रालोद को मथुरा और बागपत की सीटें देंगे, जो वे चाहते थे, लिहाजा अब गठबंधन में कोई समस्या नहीं है।
अखिलेश ने अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को भाजपा द्वारा वित्तपोषित किए जाने के बसपा प्रमुख मायावती के आरोप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।