फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने मीडिया को बताया कैसा है ब्रिटेन?

Thu, 30 Jul 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ब्रिटेन के दौरे में वहां की संसद, बकिंघम पैलेस, लार्ड्स का मैदान, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और हाइड पार्क, खेत व गांवों को देखा। सीएम ने कहा कि हम पश्चिम की हूबहू नकल नहीं कर सकते। हमें भारतीय समाज व्यवस्था के अनुकूल अपनी नीतियां बनानी होंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ पांच दिन की विदेश दौरे पर गए राजनीतिक पेंशन मंत्री एवं सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बताया कि 22 से 27 जुलाई तक ब्रिटेन की यात्रा स्मरणीय रही।

जहां वे संसद और शाही बकिंघम पैलेस देखने गए, वहीं महान साहित्यकार शेक्सपीयर के गांव, क्रिकेट का लार्ड्स मैदान, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और हाइड पार्क जैसे स्थलों पर भी गए।
विज्ञापन


लगता नहीं, किसानों की बस्तियां हैं
उन्होंने बताया कि भारत के गांवों से भिन्न ब्रिटिश गांवों का रहन-सहन, उनके आवास और पशुबाड़े देखकर लगता ही नहीं कि ये किसानों की बस्ती है। हमारे जेहन में अपने गांवों की ही तस्वीर रहती है जहां लोग अभावों और नागरिक असुविधाओं से जूझते रहते हैं।
विज्ञापन

चाय की पत्ती बेच रही ईस्ट इंडिया कंपनी

सीएम ईस्ट इंडिया कंपनी के दफ्तर भी गए। सात समंदर पार के इन स्थलों से कभी हिंदुस्तान का राजपाट चलता था। चौधरी ने बताया कि हमारी जिज्ञासा थी कि कैसे चंद अंग्रेजों ने आकर भारत को आर्थिक, राजनीतिक गुलामी की जंजीरों में जकड़ा।

ईस्ट इंडिया कंपनी अब चाय की पत्ती बेचने का व्यवसाय करती है। वहां दार्जिलिंग की चाय भी मिलती है। यही नहीं, कंपनी वहां चाय मुफ्त में भी पिलाती है।

साइकिल से आते-जाते दिखे अफसर
चौधरी ने बताया कि वे लंदन के जिस वाशिंगटन होटल में ठहरे थे वहां कभी हिंदी फिल्मों के सदाबहार हीरो देवानंद भी ठहरते थे।

होटल की खिड़कियों से सुबह शाम साइकिलों पर लोगों को घर-दफ्तर और बाजार आते-जाते देखना सचमुच अच्छा लग रहा था। साधारण ही नहीं अमीर और उच्च पदस्थ अफसर भी साइकिल से आते-जाते दिखाई दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें