फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या जीत चुके हैं, अब हम एक और आंदोलन के लिए तैयार: विनय कटियार

Sat, 26 Sep 2020 07:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
Vinay katiyar - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट से रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला आने के बाद रामनगरी में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। उधर, अब मथुरा में श्रीकृष्ण विराजमान के नाम से दीवानी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शाही मस्जिद हटाने और 13.37 एकड़ जमीन का मालिकाना हक हिंदुओं को देने के लिए मथुरा कोर्ट में दायर सिविल सूट पर अब प्रतिक्रिया भी आनी  शुरू हो गई है। राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा रहे बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने इस मुद्दे पर कहा है कि हम अयोध्या जीत चुके हैं, एक और आंदोलन के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि गर्भगृह पर शाही मस्जिद बनाई गई है। जमीन पर बलपूर्वक कब्जा किया गया है। ईदगाह का मैदान भी हिंदुओं का है। जब तक आंदोलन चालू नहीं किया जाता प्रशासन जागता नहीं। केस जीत चुके हैं लेकिन अंदर के हिस्से के लिए लड़ाई बाकी है।
विज्ञापन


विनय कटियार ने आगे कहा कब्जे की लड़ाई अदालत में लड़ी जाए या आंदोलन किया जाए। जो भी जरूरी होगा वही करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए जिन लोगों ने याचिका दाखिल की उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।

इसके लिए आंदोलन खड़ा करना होगा। भाजपा राजनीतिक रूप से काम करेगी। विश्व हिंदू परिषद भी सहयोग करेगी। विनय कटियार आंदोलन के लिए तैयार हैं। तीन स्थान की मुक्ति की बात कहीं थी मथुरा, काशी, अयोध्या। अयोध्या जीत गए, मथुरा और काशी के लिए पहले किस पर काम करना चाहिए, विचार करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें