नाला निर्माण का शिलान्यास करतीं महापौर।
लखनऊ। आलमबाग चौराहे के आसपास जलभराव से लोगों को राहत मिलेगी। जल निकासी के लिए यहां 1.50 करोड़ रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका शिलान्यास किया। नाले का काम तीन महीने में पूरा किया जाएगा।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि बसंत टावर से आलमबाग चौराहे तक 950 मीटर की लंबाई में नाला बनेगा। इसका काम पूरा होने के बाद बारिश में होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिल जाएगी। इस मौके पर पार्षद सौरभ सिंह मोनू, नानक चंद लखमानी, आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय आदि मौजूद रहे।