फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर पानी की आपूर्ति नहीं होगी बाधित, जलकल ने की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। होली पर चार मार्च को नगर निगम के जलकल विभाग ने शहरभर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। जलकल के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम के तीनों जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक और नलकूप पूरी तरह चालू रहेंगे।
विज्ञापन


होली के दिन सभी जोनों में सुबह पांच से नौ बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सभी ओवरहेड टैंकों से दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक पानी की आपूर्ति होगी। ऐशबाग, बालागंज और तृतीय जलकल कठौता से भी निर्धारित समय सुबह पांच से नौ बजे तक, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम पांच से रात नौ बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जीएम ने बताया कि जिन स्थानों पर प्रतिवर्ष होली पर टैंकर लगाए जाते रहे हैं, वहां इस बार भी टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी।



हेल्पलाइन पर करें शिकायत

होली के दौरान पानी या सीवर से संबंधित किसी समस्या पर सभी जोनों के अभियंताओं के मोबाइल फोन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इसके अलावा नागरिक जलकल विभाग के कंट्रोल रूम नंबरों 8177054100, 8177054003 व 8177054010 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सीवर से जुड़ी समस्याओं के लिए सुएज इंडिया के टोलफ्री नंबर 18003130522 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें