फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी के सप्लायर व युवक ने लगाया फंदा

Mon, 14 Apr 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पानी के सप्लायर व युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में शनिवार को मवैया निवासी पानी के सप्लायर मन्नू लोधी (35) ने घर पर फंदा लगा लिया। उनके भाई विजय ने भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उधर, ठाकुरगंज के मिश्री की बगिया के बोरिंग कारीगर दिलशाद (37) ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मवैया निवासी विजय के मुताबिक तीन साल पहले मन्नू ने हरदोई निवासी महिला से शादी की थी। महिला पहले से शादीशुदा थी। उसे पहले पति से एक बेटी भी है। छह माह पहले हुए विवाद के बाद भाभी भाई से अलग आशियाना में रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले फिर विवाद हुआ था। भाभी ने मन्नू से तलाक और पांच लाख रुपये की मांग की थी। इस से भाई काफी परेशान था। विजय ने बताया कि शनिवार को पूरा परिवार में सो रहा था। सुबह उठने पर मन्नू को बरामदे में पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत की है।

ठाकुरगंज के मिश्री की बगिया निवासी बोरिंग कारीगर दिलशाद (37) ने फंदा लगा लिया। उनकी पत्नी अरशी के मुताबिक दिलशाद मुसाहिबगंज निवासी युवक के घर में बोरिंग कर रहे थे। बोरिंग में कुछ खराबी आ गई थी। ऐसे में युवक तीन दिन से फोन कर पति का बोरिंग का सामान बेचने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होने ही पति ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें