फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गायन में डॉ. पूनम, समाजसेवा में शोभा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. समर बहादुर सिंह की स्मृति में रविवार को स्वर सरिता संस्था की ओर से इंदिरानगर सेक्टर-8 के ईश्वर धाम मंदिर में गुरु स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।



गायन के क्षेत्र में डॉ. पूनम श्रीवास्तव को, समाजसेवा के क्षेत्र में शोभा ठाकुर और साहित्य के क्षेत्र में डॉ. अमिता दुबे को सम्मानित किया गया। स्वर सरिता की सरोज खुल्बे, गीता सिंह, सुषमा अग्रवाल, मधु श्रीवास्तव, रीना विश्वास व अलका चतुर्वेदी ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बीजू भगवती ने शास्त्रीय गायन व अभिजीत रॉय चौधरी ने सरोद वादन किया। हारमोनियम पर ललित भट्ट व तबले पर मनीष मिश्रा ने संगत की। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था की अध्यक्ष व सचिव दया चतुर्वेदी व सरोज खुल्वे ने किया। मंच संचालन डॉ. सुमन मिश्रा ने किया। समारोह में पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह, निर्मला पंत, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम घर, लोकगायिका विमल पंत, सुधा सिंह, हेमलता शर्मा, शारदा पांडेय, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, चिर्मला सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें