लगातार किल्लत झेलते-झेलते जब लोग थक जाते हैं तो उनका गुस्सा सड़कों पर
दिखाई देता है।
सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। डंडइया में जहां दूषित
जलापूर्ति हो रही है वहीं सीतापुर रोड के इलाके में लो प्रेशर में आ रहा
पानी मुसीबत बना हुआ है।
डंडइया व सीतापुर रोड के लोगों ने पेयजल संकट के
खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन किया। पेयजल संकट के कारण रोजेदारों को भी दिक्कत
हो रही है। जलकल के अभियंताओं के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।
पीना तो दूर हाथ धुलने लायक भी नहींडंडइया
के मेंहदी टोला में पिछले दो महीने से गंदा पानी आ रहा है। शिकायत के बाद
जलकल विभाग अब तक समस्या को दूर नहीं कर सका है। इससे नाराज इलाके केलोगों
ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय निवासी राजू मिश्रा का कहना
है कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण बहुत गंदा पानी आ रहा है।
पीना तो दूर
इससे हाथ भी नहीं धुले जा सकते। पिछले दो महीने से जलकल अभियंता लीकेज ही
नहीं ढूंढ पा रहे हैं। पीने के लिए पानी इधर -उधर से लाना पड़ रहा है। इलाके में हैंडपम्प भी ठीक नहीं हैं।
इस कारण परेशानी और बढ़ गई है। इस
बारे में जलकल के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता महराजदीन चौधरी का कहना है कि डंडइया
में जेएनएनयूआरएम योजना में नाला निर्माण का काम चल रहा है।
उसी में
पेयजल पाइप लाइन टूट गई है। काफी प्र्रयास किया गया मगर अब तक लीकेज नहीं
मिल पाया है।