फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड पे बढ़ाने की मांग पर धरना

Tue, 06 Aug 2013 09:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के ग्रेड पे को बढ़ाने से जुड़ी मांग पर शासन की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन


इसके बाद सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ ने सोमवार से धरना शुरू कर दिया।

सोमवार को मुख्य सचिव ने कार्मिक, वित्त व सचिवालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद संघ के नेताओं ने सचिव सचिवालय प्रशासन अरविंद नारायण मिश्र से मुलाकात की। संघ के महामंत्री विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि सचिव ने कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया।
विज्ञापन


संघ ने सचिव के कार्यालय के सामने ही धरना शुरू कर दिया है। धरने को संघ के अध्यक्ष सौरभ सिंह, रूदल यादव, विजय शुक्ला, विनोद तिवारी, विद्या सागर पाल, संतोष सिंह, महामंत्री सचिवालय लेखा संघ रणविजय व मानस मुकुल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें