उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जंक्शन के रेल आरक्षण केंद्र में शुक्रवार दिनभर दूरसंचार इकाई की आपूर्ति बंद रही। आरक्षण केंद्र के उपकरणों में पानी घुस जाने के कारण सुबह से ही सभी काउंटरों से टिकट जारी होने की व्यवस्था बाधित रही।
संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दिए जाने के बावजूद वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। अचानक फैली अव्यवस्था के कारण सुलतानपुर, मुसाफिरखाना, लंभुआ, श्रीकृष्णा नगर व जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशनों के आरक्षण केंद्र सुबह आठ बजे से ठप रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।