फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों लोगों को झेलना होगा पानी का संकट

Sun, 17 Nov 2013 09:16 PM IST
प्रवेन्द्र गुप्ता/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठौता झील में पानी कम होने के कारण इंदिरानगर व गोमतीनगर के लाखों लोगों के सामने जबर्दस्त जलसंकट खड़ा हो गया है। 20 नवंबर को नहर से फिर पानी की आपूर्ति बहाल होनी है
विज्ञापन


हालांकि इसके आसार बहुत कम हैं। फिलहाल इस पूरे माह झील को पानी मिलने की उम्मीद नहीं है।तीसरे जलकल (थर्ड वाटर वर्क्स) को पानी देने वाली कठौता झील में तीन से चार दिन के लिए ही पानी शेष है।

शारदा नहर से इस समय झील में पानी नहीं आ रहा है। नहर सफाई के कारण 20 अक्टूबर से पानी की सप्लाई बंद चल रही है।गोमती नगर स्थित तीसरे जलकल से गोमती नगर व इंदिरा में पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


थर्ड वाटर वर्क्स पूरी तरह से नदी के जल पर आधारित है और शारदा सहायक नहर से तीसरे जलकल को पानी मिलता है।

इसके लिए कठौता झील में नहर से पानी लाया जाता है और फिर वहां से जलकल को मिलता है। नहर साल में दो बार सफाई को लेकर एक-एक महीने केलिए बंद की जाती है। इस दौरान

कठौता झील में जमा किए जाने वाले पानी से ही एक महीने तक काम चलाया जाता है।नहर से पानी की आपूर्ति ठप होने के बाद इस समय झील के पानी से काम चलाया जा रहा है।

तय समय केतहत नहर से पानी की आपूर्ति 20 नवंबर से फिर से शुरू होनी चाहिए लेकिन ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। इससे गोमती नगर व इंदिरा नगर के हजारों घरों में पेयजल संकट के आसार पैदा हो गए हैं।

पानी सप्लाई में कटौती शुरू
पेयजल संकट को देखते हुए तीसरे जलकल से होने वाली पानी की सप्लाई में कमी कर दी गई है। इस समय सुबह और शाम दो-दो घंटे ही पानी की सप्लाई की जा रही है। नहर खुली होने केसमय सुबह, दोपहर व शाम तीन-तीन घंटे पानी की आपूर्ति की जाती। इसके अलावा बीच में आवश्यकता पड़ने पर पानी की सप्लाई की जाती है।

मुख्य अभियंता सिंचाई को जलकल विभाग ने भेजा पत्र
जलकल विभाग केअधिशासी अभियंता महराजदीन चौधरी का कहना है कि जल्द पानी को छोड़ने को लेकर मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया है।

सिंचाई खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता से लगातार बात हो रही है। झील में तीन से चार दिन का ही पानी है। यदि पानी जल्द नहीं छोड़ा गया तो पेयजल संकट पैदा हो जाएगा।

नहर से पानी न मिलने पर चलाए जाएंगे नलकूप
नहर से पानी न आने की स्थिति में जलकल विभाग फिर से नलकूपों को चालू करेगा और पानी की आपूर्ति करेगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता महराजदीन चौधरी ने बताया नहर से पानी न मिलने पर नलकूप से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


तीसरा जलकल बनने से पहले भी नलकूप से ही गोमती नगर व इंदिरा नगर में पानी की आपूर्ति की जाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें