लखनऊ के उड़िया समाज ने गोमती नदी के किनारे कार्तिक पूर्णिमा और बोइता बंदना के पावन पर्व को बहुत धूमधाम के साथ मनाया।
सबसे पहले यहां बोइता बंदना की गई, जिसके तहत उड़िया समाज के लोगों ने गोमती नदी में पारंपरिक नाव उतारी।
केले के पत्तों से बनी इन पारंपरिक और खूबसूरत नावों को देखने के लिए करीब 500 लोग आए थे, जिन्हें प्रसाद में खिचड़ी बांटी गई।
इस दौरान मुंबई से आए पार्श्व गायक सुनील परिदा ने उड़िया गीत गाए जिसे लोगों ने सराहा।