फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नहीं चाहता सुलह से राम मंदिर निर्माण: वसीम रिजवी

Fri, 16 Feb 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नहीं चाहता कि सुलह से राम मंदिर निर्माण हो। उन्होंने पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कराने को लेकर हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


हजरतगंज कोतवाली में दी गई तहरीर में वसीम रिजवी ने कहा कि 9 फरवरी को हैदराबाद में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जलसे में नोमानी ने मुसलमानों को उकसाने वाली बयानबाजी की। उनकी तकरीर देश में गृहयुद्ध छेड़ने की साजिश है। इससे देश में नफरत फैल सकता है।

वहीं, सलमान नदवी के मामले पर वसीम रिजवी ने कहा श्रीराम मंदिर के बदले में सौदेबाजी किया जाना देश के साथ धोखा और शर्म की बात है। मीर बाकी ने अयोध्या में मंदिर तोड़कर मंस्जिदें बनवाई थीं। ऐसी मस्जिद में किसी भी तरह की इबादत जायज नहीं है। अयोध्या में विवादित स्थल पर भव्य श्रीराम मंदिर बनना चाहिए।
विज्ञापन


रिजवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड दहशतगर्दों की विचारधारा का समर्थक है। वह नहीं चाहता कि अयोध्या में आपसी सुलह-समझौते से राम मंदिर का निर्माण हो। इसलिए वह मंदिर-मस्जिद विवाद के जरिये देश में दहशत बनाए रखना चाहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें