फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन रिजवी बोले-पाक परस्त मुसलमान नहीं चाहते अयोध्या में हो राम मंदिर निर्माण

Mon, 30 Apr 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने कहा है कि पाकिस्तान परस्त कट्टरपंथी सुन्नी मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहते। इसके साक्ष्य के रूप में भारत के कट्टरपंथी मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में पाकिस्तान की पार्टी मुस्लिम लीग कायदे आजम के झंडे देखे जा सकते हैं। इसे कट्टरपंथी मुसलमान धार्मिक झंडा बताते हैं, जो भारतीय संविधान के खिलाफ है। इस बाबत उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है।

विज्ञापन


वसीम का कहना है कि दाऊद जैसे आतंकी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं इसलिए सरकार को उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा देनी चाहिए।

रिजवी ने कहा, एक सेक्यूलर शिया मुसलमान होने के नाते वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं। कट्टरपंथी मुसलमान इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उनकी हत्या की साजिश हो रही है।

हिन्दुस्तान के कुछ कट्टरपंथी मुसलमान आज भी 1906 में बने मुस्लिम लीग का झंडा अपने मकानों और इबादतगाहों पर लगा रहे हैं। हरे झंडे पर चांद तारे का चिह्न कभी भी इस्लामिक चिह्न नहीं रहा है। मुसलमानों के आखिरी नबी ने इस्लाम का जो पहला बैनर बनाया वह काले रंग का सादा बैनर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें