फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जागरूकता कमेटी गठित कर चेतावनी होर्डिंग लगवाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने जागरूकता कमेटी गठित कर चेतावनी होर्डिंग लगवाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों की सुरक्षा निगरानी अब जागरूकता कमेटी करेगी। इसके साथ ही आसपास होने वाली प्लॉटिंग पर सख्ती से रोक लगा कर चेतावनी होर्डिंग भी लगाई जाएंगी। इससे हवाई अड्डा परिसर में आवारा मवेशियों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगा आशंकित अनहोनी से निपटा जा सकेगा। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट रनवे स्थल पर विमानों के उड़ान भरने व उतरने के समय पक्षियों के खतरे को रोकने के लिए भी चिल्लावां बाजार में साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही इसकी निगरानी की जिम्मेदारी एसडीएम सरोजनी नगर को सौंपी गई है। ताकि बाजार में होने वाली गंदगी एवं गड्ढों में जलभराव से आकर्षित होने वाले पक्षियों को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। हवाई अड्डा पर्यावरण समिति (एयरोड्रोम एन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी) के निर्देशानुसार बिजनौर रोड पर विमान क्षेत्र की बाउंड्री के आसपास भवन, टावर निर्माण व प्लॉटिंग पर भी सख्ती से रोक लगाई जाएगी। परिसर के बाहरी इलाकों में स्थित मोबाइल टावरों के ऊपर भी एक सप्ताह में अनिवार्य तौर से अवरोधक सूचक लाइट लगवाने का कार्य स्थलीय निरीक्षण के आधार पर पूरा कराने का निर्देश भी एसडीएम सरोजनी नगर को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें