फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश घायल, बाल-बाल बचे कोतवाल

Sat, 02 May 2020 01:27 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी जगह पर हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के अंबेडकरनगर टांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसखारी रोड हाइवे के किनारे शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं टांडा के कोतवाल संजय पाण्डेय बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान उनके शरीर को छूते हुए एक गोली निकल गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा मौके से भागते हुए दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि जिसे गोली लगी है, वह आठ महीने पहले टांडा के आईसीआईसीआई बैंक में हुई लूट में शामिल था। घायल बदमाश पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम भी था। 
विज्ञापन


फिलहाल घायल बदमाश और कोतवाल, दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें