निगोहां में उतरावां के डीहा गांव में सोमवार रात करीब 1.30 बजे घर की कच्ची दीवार गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसे माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह और फिर रात में तेज बारिश से दीवार कमजोर हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक, मजदूर सुल्तान अली सोमवार रात पत्नी फूलबानो और चार साल की बेटी काजल के साथ खाना खा खाकर अपने कच्चे मकान में छप्पर के नीचे सो गया। रात करीब 1.30 बजे घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर परिवार के ऊपर ही गिर गई। तीनों दब गए। पड़ोसी के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उनकी हालत नाजुक देखकर एंबुलेंस को कई बार फोन मिलाया पर एंबुलेंस नहीं आई। घायलों की हालत नाजुक होते देख ग्रामीण मासूम काजल को निजी अस्पताल ले जाने लगे, इस दौरान काजल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे में मजदूर सुल्तान की एक बकरी की भी दबकर मौत हो गयी। एसडीएम ने मंगलवार को राजस्व टीम को भेजकर पूरी रिपोर्ट खाता नंबर के साथ डीएम को भेजी है। निगोहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, एसएसआई रामफल मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।
एसडीएम मोहनलालगंज निशुंक श्रीवास्तव ने बताया कि तहसीलदार सहित राजस्व टीम मौके पर गई थी, पूरी रिपोर्ट के साथ पीड़ित का खाता नंबर डीएम को भेज दिया गया है। वही बीडीओ मोहनलालगंज ने कहा तहसील की रिपोर्ट पर आपदा राहत के तहत मदद दी जाएगी।