फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे की मां बोली-दीप तुम जहां कहीं भी हो, सामने आ जाओ...नहीं आए तो पुलिस सबको मार डालेगी

Wed, 22 Jul 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
विकास दुबे की मां की अपील - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या और एनकाउंटर में ढेर कुख्यात विकास दुबे की मां सरला ने फरार बेटे दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक दुबे से सरेंडर करने की अपील की है। दीप प्रकाश पर सोमवार देर रात 20000 रुपये का इनाम घोषित होते ही उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित सरला ने मंगलवार को उससे सामने आने की अपील की। उधर पुलिस दीप प्रकाश का कोई सुराग नही लगा सकी है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विकास दुबे की मां सरला। - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीप प्रकाश के करीबी आठ लोगों के नंबर लगातार सर्विलांस पर हैं। पुलिस के डर से वह लगातार अपनी जगह बदल रहा है। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से खुद को घर में कैद करने वाली सरला मंगलवार को पहली बार सामने आईं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बेटे से अपील करते हुए कहा कि दीप प्रकाश तुम जहां कहीं भी हो, सामने आ जाओ। ...पुलिस के सामने आ जाओ। सरेंडर कर दो। 

विज्ञापन

3 of 7
विकास दुबे की मां सरला। - फोटो : amar ujala
फोन ही कर दो तो जान बच जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर तुम सामने नहीं आए तो पुलिस सबको मार डालेगी। तुम्हारे बच्चे भी मर जाएंगे, बीबी भी मर जाएगी। तब तुम आओगे तो क्या फायदा होगा। सरला ने कहा कि दीप प्रकाश तुम पुलिस के सामने आ जाओ। सरेंडर कर दो। घर में फोन कर दो। तुम्हारी पूरी सुरक्षा हो जाएगी। पुलिस कह रही है कि तुम निर्दोष हो। भागने से नहीं बचोगे। 
 

4 of 7
विकास दुबे की मां सरला। - फोटो : amar ujala
सरला ने कहा कि दीप प्रकाश जबसे गया है उसने कभी किसी भी जरिए से परिवार के किसी सदस्य से संपर्क करने की कोशिश नहीं की। एक फोन कॉल तक नहीं की। उन्होंने बेटे को संबोधित करते हुए कहा कि तुमने कुछ किया नहीं तो डरते क्यों हो। सामने आओ। बात करो। पत्नी-बच्चों से बात करो। पुलिस से मिलो। कोई कुछ नहीं करेगा। पुलिस सिर्फ पूछताछ करेगी।
 
विज्ञापन

5 of 7
विकास दुबे का लखनऊ स्थित घर - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि विकास दुबे का एक मकान कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी में भी है। उक्त मकान के कुछ ही दूर उसका भाई दीप प्रकाश का मकान है। दीप प्रकाश कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से गायब है। कहा जा रहा है कि कुख्यात विकास दुबे ने कानपुर के बिकरू गांव में जिस 30 स्प्रिंगफील्ड रायफल से पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाकर उनकी जान ली थी, वह विकास के भाई दीप प्रकाश के नाम पर है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दादी के पास पहुंचा विकास दुबे का बेटा - फोटो : अमर उजाला
उक्त रायफल के बारे में दीपक से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। साथ ही लखनऊ में विकास दुबे के कारोबार, उसके राजनीतिक पार्टियों और बड़े नेताओं से संबंध, कारोबारियों से डीलिंग समेत लखनऊ में जमीनों का काला कारोबार दीप प्रकाश अच्छी तरह से जानता है। वह कहां है? क्या कर रहा है? उसे किसने शरण दे रखी है? इन सवालों का जवाब किसी पुलिस अधिकारी के पास नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकास दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला
पत्नी व बेटे ने बता निर्दोष, सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
दीप प्रकाश की पत्नी अंजली और बेटे ने उसे निर्दोष बताते हुए सीएम से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अंजली का कहना है कि विकास दुबे ने कानपुर में जो किया, उससे पति दहशत में आ गए थे। उन्हें लगा कि पुलिस सबको मार डालेगी। यही वजह थी कि वह बिना बताए भाग गए। दीप प्रकाश के बेटे ने मुख्यमंत्री से पिता की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें