लखनऊ। गर्मी की छुट्टियों के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है, लेकिन वेटिंग से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में रेलवे लखनऊ के रास्त जम्मू, उत्तराखंड व पूर्वाेत्तर राज्यों के लिए 45 से अधिक ट्रेनें चलाने जा रहा है।
अप्रैल से यात्री पहाड़ों की सैर के लिए निकलने लगते हैं। इसकी प्लानिंग अभी से शुरू हो गई हैए लेकिन ट्रेनों में वेटिंग के कारण परेशानियां बढ़ी हुई हैं। लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में 16, 17, 18 अप्रैल को क्रमश: 49, 45, 40 वेटिंग है। थर्ड एसी में 26, 17, 29 वेटिंग चल रही है।
वहीं, अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में रिग्रेट चल रहा है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों में 46, 20, 27 तथा थर्ड एसी में सात, आठ, 15 वेटिंग है। वाराणसी की जनता एक्सप्रेस की स्लीपर में 15, 18, 39 और थर्ड एसी में पांच, दस, 16 वेटिंग चल रही है। राप्तीगंगा एक्सप्रेस व कुंभ एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में आरएसी चल रही है, लेकिन थर्ड एसी में वेटिंग शुरू हो गई है। बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों पर 20, पांच व आठ तथा थर्ड एसी में दो, चार, छह वेटिंग चल रही है।