फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: पहाड़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, किरकिरा हो रहा छुट्टियों का मजा

Sat, 25 May 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

स्कूलों की छुट्टियां हो चुकी हैं लेकिन पहाड़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में मारामारी होने से मजा किरकिरा हो रहा है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जम्मू, देहरादून, काठगोदाम आदि के लिए और स्पेशल ट्रेनें चलाने पर मंथन शुरू कर दिया है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग से गर्मियों की छुट्टियों में सैर का मजा किरकिरा हो रहा है। यात्रियों के लिए एक-एक सीट की मारामारी शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग शुरू होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जम्मू, देहरादून, काठगोदाम आदि के लिए और स्पेशल ट्रेनें चलाने पर मंथन शुरू कर दिया है। गर्मी की छुट्टियों में तमाम लोग बच्चों के साथ पहाड़ की सैर करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में कन्फर्म सीटें न होने से उनका प्लान गड़बड़ा रहा है। 

विज्ञापन


लखनऊ से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस में 25, 28 मई व पहली जून को स्लीपर में 147, 78, 65 व थर्ड एसी में 22, 36, 42 वेटिंग है। बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में 25, 26 व 27 मई को 100, 95, 65 वेटिंग तथा थर्ड एसी में 38 वेटिंग, रिग्रेट, रिग्रेट है। हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 79, 70, 41 व थर्ड एसी में 30, 29, 23 तथा कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 108, 84, 77 एवं थर्ड एसी में 37, 30, 26 वेटिंग है।

ये भी पढ़ें - रिकॉर्ड वोटिंग से राजनीतिक पंडितों का बिगड़ा गणित, जातियों के साथ महिला मतदाताओं के रुझान से बदले समीकरण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवध के अखाड़े का फाइनल दंगल... बाराबंकी से आगे निकलने की चुनौती; खास है ये चरण
विज्ञापन


उत्तराखंड की ट्रेनें भी फुल
उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों का संकट है। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत की चेयरकार में शनिवार व रविवार को 39, 69 एवं एग्जीक्यूटिव में 13, 18 वेटिंग है। हावड़ा देहरादून स्पेशल ट्रेन की स्लीपर में 81, 46 व थर्ड एसी में 17, 19 वेटिंग है।

वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस की स्लीपर में 116, 125, थर्ड एसी में 41, 48 वेटिंग है। लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 99, 98 व थर्ड एसी में 60, 58 एवं बाघ एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 82, 83 वेटिंग चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें