व्यापारी मंडल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी समाज ने सतपाल सिंह मीत के निधन से व्यापारियों का मददगार खो दिया। व्यापारी समाज की अपूर्णीय क्षति को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है। पूरा समाज इनको कभी भूल नहीं पायेगा। यह बातें लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नाका व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सतपाल सिंह मीत के आकस्मिक निधन पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कही।
उन्होंने व्यापार मंडल का झंडा चढ़ाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मीत का निधन मंगलवार को हुआ था, जिनकी बुधवार को भैसाकुंड बैकुंठधाम में अंत्येंष्टि हुई। लखनऊ व्यापार मण्डल परिवार द्वारा बुधवार को उनके निवास पर पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़े- नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ऑफिस का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
ये भी पढ़े- UP: 20 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम में उलटफेर, फिलहाल विक्षोभों का असर कम कर रहा है गर्मी
चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं अनिल बरमानी ने कहा कि मीत 24 घंटे व्यापारी की समस्या का निराकरण करने के लिए तत्पर रहते थे। व्यापारी समाज ने सहयोगी सदा के लिए खो दिया जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।
जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि भाई सतपाल सबके साथ खड़े रहने वाले मृदुभाषी इतनी जल्दी हम लोगों के बीच से विदा हो जाएंगे यह विश्वास नहीं हो रहा है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राकेश कुमार छाबड़ा पम्मी, अशोक मोतियानी, श्याम कृष्णानी, पवन मनोचा, देवेन्द्र गुप्ता इन्द्रजीत सिंह, अनुराग मिश्र, सुहैल हैदर अल्वी, राजकुमार बत्रा, मनीष गुप्ता, सुमित गुप्ता विशाल चौरसिया आदि शामिल थे।