अंबेडकरनगर की आलापुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को हुए मतदान में कुल 60.06 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है। वर्ष 2012 के चुनाव में यहां 58.29 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि आलापुर का मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को होना था, लेकिन 12 फरवरी को सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर की मृत्यु के कारण होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
वोटर्स
सपा को नया उम्मीदवार खड़ा करने का मौका दिया गया था। सपा ने यहां से संगीता कनौजिया को टिकट दिया है।
4 of 5
वोटर्स
यहां से कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से तीन महिलाएं हैं। भाजपा ने भी यहां से महिला प्रत्याशी अनीता को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बसपा से त्रिभुवन दत्त मैदान में हैं।