अंबेडकरनगर से गोंडा लौट रही बारातियों की बोलेरो अचानक असंतुलित होकर बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोग और ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
दुर्घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की गांव के पास बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
3 of 4
चीख-पुकार पर आस-पास के लोग दौड़े और पुलिस को बुला लिया। एसयूवी का चालक सकुशल बच गया लेकिन एसयूवी वाहन सवार उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित परास गांव निवासी शंकर सिंह (35) , सतीश प्रसाद सिंह (60) व ट्रैक्टर सवार बांस लादने गये मजदूर महराजगंज थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी शिव पूजन मांझी (20) की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने मशक्कत कर एसयूवी सवार लोगों को बाहर निकाला और गंभीर रूप घायल (45) वर्षीय बबलू सिंह निवासी परास थाना उमरी बेगमगंज जिला गोंडा तथा उन्हीं के गांव के (47) वर्षीय घनश्याम सिंह पुत्र तेज प्रताप व रवि सिंह पुत्र संत कुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।