फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में भी बंपर मतदान, 60 का आंकड़ा पार

Thu, 24 Apr 2014 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के तीसरे चरण में 12 सीटों पर हो रहे चुनाव में शाम छह बजे तक फीरोजाबाद में सर्वाधिक 66 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक, हाथरस में 57.20 फीसदी, एटा में 59.80 फीसदी, आगरा में 59.80 फीसदी, फतेहपुर सीकरी में 61.27 फीसदी और मथुरा में 63.80 फीसदी मतदान हुआ है।

इसके अलावा, हरदोई में 56.90 फीसदी, फर्रुखाबाद में 59.60 फीसदी, इटावा में 56.30 फीसदी, कन्नौज में 63.48 फीसदी और कानपुर देहात की अकबरपुर सीट पर महज 56.54 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी में 60.80 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन बजे तक औसत मतदान 61.75 फीसदी रहा है।

पांच ‌बजे तक 55.40% वोटिंग

यूपी के तीसरे चरण में 12 सीटों पर हो रहे चुनाव में शाम पांच बजे तक मथुरा में सबसे ज्यादा 60.20 फीसदी मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक, हाथरस में 53 फीसदी, फिरोजाबाद में 59.80 फीसदी, आगरा में 56.84 फीसदी, फतेहपुर सीकरी में 56.16 फीसदी और एटा में 53.80 फीसदी मतदान हुआ है।

इसके अलावा, हरदोई में 53.80 फीसदी, फर्रुखाबाद में 56 फीसदी, इटावा में 52.03 फीसदी, कन्नौज में 56.86 फीसदी और कानपुर देहात की अकबरपुर सीट पर महज 52.72 फीसदी मतदान हुआ है।

मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी में 53.60 फीसदी ही मतदान रिकॉर्ड किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन बजे तक औसत मतदान 55.40 फीसदी रहा है।

यहां डेढ़ घंटे तक रुका रहा मतदान

मुलायम सिंह यादव के गढ़ मानी जाने वाली मैनपुरी सीट में पुलिस और कुछ अराजक तत्वों के बीच फायरिंग की खबर आ रही है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी सीट के जसराना इलाके में फर्जी वोटिंग की वजह से बवाल मचा। बीजेपी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करते हुए कहा है कि यहां सबसे ज्यादा फर्जी वोटिंग हुई है।

कई बूथों पर फर्जी वोटिंग की वजह भाजपा होमगार्ड और जिला पुसिल को बता रही है। पार्टी का आरोप है कि यहां अर्ध सैनिक बल नहीं तैनात किए गए।

यह भी खबर है कि यहां एक इलाके में पुलिस ने फर्जी वोटिंग रोकने की काशिश की, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई और करीब डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा।

तीन बजे तक‌ फीरोजाबाद में सबसे ज्यादा मतदान

यूपी के तीसरे चरण में 12 सीटों पर हो रहे चुनाव में तीन बजे तक फीरोजाबाद में सबसे ज्यादा 53.80 फीसदी मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़े के मुताबिक, हाथरस में 48.40 फीसदी, मथुरा में 50.20 फीसदी, आगरा में 49.96 फीसदी, फतेहपुर सीकरी में 47.02 फीसदी और एटा में 42.94 फीसदी मतदान हुआ है।

इसके अलावा, हरदोई में 44.20 फीसदी, फर्रुखाबाद में 43.40 फीसदी, इटावा में 41.90 फीसदी, कन्नौज में 51.90 फीसदी और कानपुर देहात की अकबरपुर सीट पर महज 43.10 फीसदी मतदान हुआ है।

मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी में काफी कम 44.40 फीसदी ही मतदान रिकॉर्ड किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीन बजे तक औसत मतदान 46.77 फीसदी रहा है।

हेमा की मथुरा ने डिंपल के कन्नौज को छोड़ा पीछे!

यूपी में 12 सीटों पर हो रहे तीसरे चरण के मतदान में भजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की सीट मथुरा ने सपा सुप्रीमो की बहु ‌‌डिंपल यादव की सीट कन्नौज को पीछे छोड़ दिया है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक बजे तक मथुरा में 40.30 फीसदी वोट पड़े तो कन्नौज में 36.50 फीसदी वोट पड़े।

सबसे ज्यादा वोटा आगरा में पड़े हैं। चुनाव अयोग से मिले आंकड़े के मुताबिक यहां एक बजे तक 41 फीसदी वोट पड़े।

इसके अलावा, हाथरस में 37, फतेहपुर सीकरी में 39.60 फीसदी, फिरोजाबाद में 40.86 फीसदी, मैनपुरी में 34.40 फीसदी, एटा में 32.80 फीसदी, हरदोई में 34 फीसदी, फर्रूखाबाद में 37.20 फीसदी, इटावा में 32.28 फीसदी और अकबरपुर में 36.52 फीसदी वोट पड़े हैं।

ये रही सुबह 11 बजे तक की रिपोर्ट

तीसरे चरण के मतदान के तहत सुबह 11 बजे तक की वोटिंग रिपोर्ट चुनाव आयोग ने जारी कर दी है।

आगरा में सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी, हरदोई में 123.25 फीसदी, अकबरपुर में 21 फीसदी और मथुरा में 28 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी तरह फिरोजबाद में 28 वोटिंग हुई है।

वहीं एटा में 22 फीसदी, हाथरस में 25 मैनपुरी में 20, कन्नौज में 31 प्रतिशत, इटावा में 20.02 फीसदी, फतेहपुर सिकरी में 27 फीसदी, फर्रुखाबाद 23 मतदान होने की खबर है।

आयोग ने जारी की सुबह नौ बजे तक की रिपोर्ट

तीसरे चरण के मतदान के तहत सुबह नौ बजे तक की वोटिंग रिपोर्ट चुनाव आयोग ने जारी कर दी है।

आगरा में सुबह नौ बजे तक 11.60 फीसदी, हरदोई में 10.80 फीसदी, अकबरपुर में 10.60 फीसदी और मथुरा में 12.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी तरह फिरोजबाद में 12.20 वोटिंग हुई है।

अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग एटा में 14 फीसदी हुई है, जहां से कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह मैदान में है।

वहीं हाथरस में 13.20, मैनपुरी में 8.82, कन्नौज में 11 प्रतिशत, इटावा में 9 फीसदी, फतेहपुर सिकरी में 12 फीसदी, फर्रुखाबाद 10.80 मतदान होने की खबर है।

तीसरे मोर्चे की बनेगी सरकार

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि तीसरे चरण के मतदान में सपा को हर जगह से जीत मिलेगी।

उन्होंने दावा किया कि पहले चरण को सपा को 5-6 सीट, दूसरे चरण के मतदान में 9-10 सीटें मिलेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे चरण के मतदान में कांग्रेस, बसपा और भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

वहीं इटावा में वोट देने पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी। उधर खबर आ रही है कि कानपुर देहात में झींझक बूथ पर ईवीम मशीन खराब हो गई है।

नेताजी ही बनेंगे पीएम

प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के तहत 12 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शांतिपूर्वक ढंग से हो रहा है।

इस बीच मैनपुरी से सपा नेता धर्मेंद्र यादव का बयान आया है कि देश में मोदी लहर एक झूठ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता नेताजी के साथ है और सभी चाहते हैं कि नेताजी पीएम बनें।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से नेताजी चुनाव लड़ेंगे और पूर्वांचल के लोग मोदी को जवाब देंगे।

12 सीटों पर होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 12 लोकसभा सीटों के लिए आज 24 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। प्रदेश में मतदान का यह तीसरा चरण है।

सुबह सात बजे से शाम छह तक होगा। 188 प्रत्याशियों के बीच हो रहे इस चुनाव में 2.03 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

12 लोकसभा सीटों में चार हाथरस, आगरा, हरदोई व इटावा ऐसी सीटें हैं जो अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं।

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण में 4757 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया है। आयोग ने यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराने का दावा किया है।

यहां हैं सर्वाधिक उम्मीदवार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि मथुरा, फतेहरपुर सीकरी, फर्रूखाबाद व अकबरपुर ऐसी लोकसभा सीटें हैं जहां 16 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां पर दो-दो बैलट यूनिट लगाकर चुनाव कराए जाएंगे।

सबसे अधिक 28 उम्मीदवार फतेहपुर सीकरी लोकसभा से चुनाव लड़ रहे है। जबकि सबसे कम हाथरस लोकसभा सीट से नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण के चुनाव में पूरे क्षेत्र को 1951 सेक्टरों में बांटा गया है।

3409 माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान पर अपनी निगाह रखेंगे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए 12 सामान्य ऑब्जर्वर तैनात किए हैं।

संवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी व वेब कास्टिंग कराई जाएगी। मतदान की निगरानी के लिए 3298 डिजिटल कैमरा व 1198 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 504 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की जाएगी।

ये दिग्गज हैं मैदान में

तीसरे चरण की वोटिंग में इन दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर है- मुलायम सिंह यादव-मैनपुरी, डिंपल यादव-कन्नौज, अक्षय यादव-फिरोजाबाद, अमर सिंह-फतेहपुर सीकरी, राजवीर सिंह-एटा

इन सीटों पर होगा मतदान
तीसरे चरण में प्रदेश की इन सीटों पर मतदान होगा। जिनमें हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हरदोई, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज और अकबरपुर हैं।

यहां लगाए गए अतिरिक्त प्रेक्षक
फिरोजाबाद-पीके दास
एटा-धीरज कुमार

मथुरा-जय सिंह
कन्नौज-दिनेश कुमार
फर्रूखाबाद-बरून कुमार

2009 का मत प्रतिशत

2009 के चुनाव में मतदान-46.63 प्रतिशत
2012 के विधानसभा चुनाव में मतदान-60.42 प्रतिशत
कुल मतदाता-2,03,14,442
पुरुष मतदाता-1,11,65,759
महिलाएं-91,14,044

अन्य-884
सर्विस वोटर-33755
कुल प्रत्याशी-188
महिला प्रत्याशी-20
मतदान केंद्र-21990


संवेदनशील मतदान केंद्र-4757
मतदान में लगे कर्मी-109898
कुल लगने वाली ईवीएम (कंट्रोल यूनिट)-23090
ईवीएम (बैलट यूनिट)-27106

सबसे बड़ी लोकसभा-आगरा (कुल मतदाता-1814756)
सबसे छोटी लोकसभा-एटा (कुल मतदाता-1577457)
चुनाव में लगे हल्के वाहन-5121
चुनाव में लगे भारी वाहन-5620
विज्ञापन

किस दल से कितने प्रत्याशी

भाजपा-12, बसपा-12
सपा-12, कांग्रेस-6

रालोद-3, पंजीकृत राजनैतिक दल-74
निर्दलीय-69

चुनाव की निगरानी के लिए
सामान्य प्रेक्षक-12, व्यय प्रेक्षक-12
पुलिस प्रेक्षक-2, माइक्रो आब्जर्वर-3409

सेक्टर मजिस्ट्रेट-1951, जोनल मजिस्ट्रेट-251
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-208, पुलिस कर्मी-53777
होमगार्ड-51698
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें