फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को है 'मतदान दीपोत्सव', हिस्सा लेना न भूलें

Wed, 16 Apr 2014 12:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान दिवस पर शत प्रतिशत वोटिंग की जागरूकता के लिए व्यापार मंडल प्रशासन के साथ मिलकर मतदान दीपोत्सव का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


20 अप्रैल को कुड़ियाघाट पर मनाए जाने वाले इस दीपोत्सव में ‘एक वोटर, एक दीपक’ के संकल्प के साथ व्यापारी व अन्य नागरिक जुटेंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम को कुड़ियाघाट पर मूर्ति के समीप बने प्लेटफार्म पर पहले देश फिर प्रदेश और इसके अंदर लखनऊ का नक्शा बना कर इसे दीप मालाओं से सजा संवार कर शत प्रतिशत मतदान का संदेश वोटरों तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को एडीएम प्रशासन ने दी।
इस मौके पर उपस्थित लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि व्यापार मंडल लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता के लिए हर संभव स्तर पर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत ही इससे पूर्व प्रशासन के साथ मिलकर शहर के हर इलाके में वाहन रैलियों के साथ पैदल मार्च के साथ वोटर जागरूकता जुलूस तक निकाले जा चुके हैं।

मतदान तिथि करीब आने के साथ शहर के वोटरों को पोलिंग दिवस पर मतदान बूथ तक लाने की हर संभव कोशिश को पूरा किया जाएगा।

इसी कड़ी में व्यापार मंडल शहर के अन्य प्रबुद्ध वर्ग व जिला प्रशासन के साथ मिलकर कुड़ियाघाट पर 20 अप्रैल को मतदान दीपोत्सव के साथ गोमती नदी में दीपदान किए जाने का कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के हर मतदाता से अपील रहेगी कि वह वोटर जागरूकता में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने के लिए एक दीपक जलाने अवश्य आए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापारी नेता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, सतीश अग्रवाल मो. इरफान, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता जुटे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें