फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निकाय चुनाव : मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा

Thu, 20 Oct 2022 12:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आठ से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन


एक भी मतदाता वंचित नहीं रहे
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में एक भी मतदाता, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रायबरेली, गोंडा, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकर नगर सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा की।

सभी पार्टियां हुईं सक्रिय 
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी पार्टियां निकाय चुनाव में झंडा बुलंद करने में जुटी है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव से ही लोकसभा चुनाव की नींव मजबूत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें