फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने पर मायावती बोलीं- कांग्रेस बुरे वक्त में दलितों को बलि का बकरा बनाती है

Thu, 20 Oct 2022 11:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा ही दलितों को अपने मुश्किल वक्त मे  बलि का बकरा बनाती है। अच्छे वक्त में हमेशा ही तिरस्कार करती है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि कांग्रेस अपने बुरे समय में ही दलितों को आगे करती है और उन्हें बलि का बकरा बनाती है। यह उनका छलावा है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा व तिरस्कार किया। इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लंबे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। यह छठी बार है जब कांग्रेस को कोई निर्वाचित अध्यक्ष मिला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें