लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में शिक्षक संघ चुनाव (लूटा) में वोट डालने वाले मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। लूटा चुनाव की गंभीरता को देखते हुए चुनाव अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार की ओर से विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद संभावित प्रत्याशी शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं रविवार को उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। 31 मई को सभी पदों के लिए मतदान और मतगणना होगी। मैदान में उतरने वाले शिक्षकों ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है।
ये हैं संभावित प्रत्याशी
शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गणित विभाग से डॉ. विनीत वर्मा, एआईएच से डॉ. अनित्य गौरव, भू विज्ञान विभाग डॉ. अजय आर्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसी तरह से महामंत्री के लिए सोशियोलॉजी से डॉ. पवन मिश्रा, वाणिज्य विभाग से प्रो. राममिलन, प्राणि विज्ञान से प्रो. अमिता कनौजिया और दर्शनशास्त्र से डॉ. राजेंद्र वर्मा और डॉ ममता का नाम चर्चा में है।