फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस पलटी,दो की मौत

Mon, 29 Jun 2015 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज की प्लेटिनम लग्जरी वॉल्वो बस रविवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे पनकी पड़ाव के पास एक ट्रक से टकरा कर पलट गई। इससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और करीब 25 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया है। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को निकाला। अभी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एक मरने वाले की शिनाख्त लखनऊ में बख्शी का तालाब निवासी सुधीर सिंह के तौर पर हुई है जबकि महिला की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार,यूपी रोडवेज की ‘प्लेटिनम लाइन लग्जरी सर्विस’की वॉल्वो बस (यूपी 32 सीजेड 2849) देर रात लखनऊ से चली थी और दिल्ली जा रही थी। बस में ड्राइवर,कंडक्टर और हेल्पर सहित कुल 48 यात्री थे। इनमें 39 ने आनलाइन बुकिंग कराई थी और 6 सवारी वीआईपी थीं। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर लखनऊ से ही बस को गलततरीके से चला रहा था। कई बार बस लहराई थी।
विज्ञापन

यात्री बोले,ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा

जाजमऊ गंगा पुल पर भी बस लहराई थी जिससे बस गंगा में गिरते-गिरते बची थी। सभी यात्री चीख पड़े थे। इसके बाद बस जब पनकी पड़ाव के पास पहुंची तो एक मोड़ पर ड्राइवर से बस असंतुलित हो गई और मुड़ते वक्त सड़क किनारे पड़े गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई।

यात्रियों ने बताया कि इसके बाद बस सामने से आ रहे मौरंग लदे एक ट्रक से टकराई और फिर पलट कर दो कुलाटी खाते हुए एक खंभे से टकराई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी हादसे के बाद बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। बस की बाडी फट गई और इंजन के भी टुकड़े हो गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आस-पास के लोग दौड़े और बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। थोड़ी देर में पनकी थाने सहित कई थानों की फोर्स, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं और फंसे यात्रियों को निकाला। शहर भर की एंबुलेस बुला ली गईं और उनसे घायल यात्रियों को हैलट अस्पताल भेजा। तब तक एक महिला और एक पुरुष यात्री की मौत हो चुकी थी। महिला का शव बस के अंदर इतनी खराब हालत में शीशों के बीच फंसा था कि उसे निकाला नहीं जा सका था।
विज्ञापन

दिल दहलाने वाला था दृश्य

पनकी पड़ाव में जिस जगह रोडवेज की बस पलटी वहां का नजारा दिल दहलाने वाला था। पूरी बस खून से रंगी थी, बस की सीटें उखड़ चुकी थीं, सभी शीशे चकनाचूर होकर यात्रियों के शरीर में घुस गए थे। कांच से किसी यात्री का हाथ फटा तो किसी की गर्दन।

किसी के पेट में तो किसी के माथे पर कांच से कटने के निशान थे। बेहोश यात्री बस के अंदर इधर-उधर बिखरे पड़े थे। सड़क भी खून से रंगी थी। जब पुलिस पहुंची तो सभी अधिकतर यात्री बस के अंदर बेहोश थे।

बाकी यात्री भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे। वहां का नजारा देख शहर भर की एंबुलेंस बुला ली गईं और हैलट व उर्सला सहित अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया। थोड़ी ही देर में एंबुलेंसों से घायल यात्रियों को हैलट भेजना शुरू कर दिया गया।

हैलट में सभी डॉक्टरों-स्टाफ को बुला लिया गया और स्टोर रूम से इलाज संबंधी सारा सामान मंगा लिया गया। देर रात तक डॉक्टर और स्टाफ घायल यात्रियों के इलाज में जुटे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें