लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि आपातकाल में जनता की अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल दिया गया था। प्रेस का गला घोंटा गया। नागरिक अधिकारों का हनन हुआ और लोगों की आवाज बंद कर दी गई थी।
डिप्टी सीएम बुधवार को लविवि के मालवीय सभागार में एक समाचार एजेंसी की ओर से ''आपातकाल के 50 वर्ष'' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र को कठपुतली बना दिया गया था। कार्यक्रम में 11 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।
ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वही दल और उनके पिछलग्गू संविधान की प्रतियां लेकर घूमते हैं, जिन्होंने संविधान की आत्मा की हत्या की थी। प्रेस पर हमला करने वाले आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनसंघ ने अपने अस्तित्व तक का विलय कर दिया था।
कभी न मिटने वाला धब्बा है इमरजेंसी
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इमरजेंसी भारतीय राजनीति के पन्ने पर कभी न मिटने वाला धब्बा है। उस काले दौर में लोकतंत्र का सम्मान करने वालों का आज पूरा देश सम्मान कर रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर इमरजेंसी थोपी थी। इसके पहले ही वर्ष 1971 से देश का युवा इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़ा हो गया था। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल और अरविंद मार्डीकर ने भी बात रखी।
लविवि के मालवीय सभागार में आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश