लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की नवीन मार्केट मुंशी पुलिया इकाई का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें विश्वविजय सिंह ने अध्यक्ष और महेश शर्मा ने महामंत्री पद की शपथ ली।
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष वर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आनंद वर्मा ने कोषाध्यक्ष, रवि मिश्रा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश मिश्रा ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सरोज शुक्ला ने विधि सलाहकार की शपथ ली। शहमीर (शिबू), सुबोध मिश्रा, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह (पप्पू) विवेक बिसेन, अशोक सिंह, जगदीश प्रसाद, महेंद्र यादव, आकाश, राजीवईये, ताज मोहम्मद, दानिश, चंद्रा, ऋषि कुमार, मो. रईस, भोला मिश्रा (अशोक), अखिलेश सिंह, जावेद, कुलदीप गुप्ता, अभिजीत ध्रुव चंद्र तिवारी ने कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ ली। महामंत्री सुहैल हैदर अल्वी, सतनाम सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, हिमांशु भट्ट, यशपाल सिंह, नितिन जैन, नितिन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे।