फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Zoo: विष्णुकांत मिश्र चिड़िया घर लखनऊ के नए निदेशक बने

Mon, 11 Jul 2022 06:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विष्णुकांत मिश्र के सामने चिड़िया घर में दर्शकों को संख्या बढ़ाने के साथ ही आमदनी बढ़ाने की चुनौती है। इसके लिए वह खाका तैयार कर रहे हैं जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विष्णुकांत मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएफएस अधिकारी विष्णुकांत मिश्र को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का निदेशक बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। विष्णुकांत मिश्र इससे पूर्व झांसी में प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन


उनकी प्रभागीय वनाधिकारी से पदोन्नति वन संरक्षक पद पर की गई है। जिसके चलते उन्हें जू निदेशक बनाया गया है। वहीं जू निदेशक पद पर तैनात अशोक कुमार को मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय भेजा गया है।

जू निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने जू से जुड़ी जानकारियां हासिल की। मिश्र को बतौर जू निदेशक तमाम चुनौतियों से भी जूझना होगा। इसमें एक ओर जहां वन्यजीवों के लिए बाड़ों की संख्या में कमी शामिल है। वहीं दूसरी ओर दर्शकों की संख्या बढ़ाकर आमदनी बढ़ाने की भी चुनौती है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त वन्यजीव एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत पेंडिंग प्रोजेक्टों को भी धार देनी होगी। हालांकि, वह जू को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए खाका तैयार कर रहे हैं, जिस पर जल्द काम भी शुरू होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें