फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल शिलान्यास: पीएम ने यूपी को दीं 29 करोड़ की दो परियोजनाएं, नैमिषारण्य और प्रयागराज में होंगे काम

Thu, 07 Mar 2024 09:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पीएम मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास करते हुए प्रदेश के 29 करोड़ की दो परियोजनाएं दीं। इसमें से एक योजना नैमिषारण्य की है और दूसरी प्रयागराज की। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना- 2 के तहत नैमिषारण्य व प्रयागराज की लगभग 29 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दोनों पर्यटनों स्थलों को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने श्रीनगर जम्मू-कश्मीर से केंद्रीयकृत वर्चुअल समारोह के माध्यम से इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री नैमिषारण्य से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े थे। उन्होंने बताया कि नैमिषारण्य की परियोजना 15.95 करोड़ और प्रयागराज की 13.02 करोड़ रुपये की है। इन परियोनजाओं के पूरा होने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि परियोजना के पहले चरण में प्रयागराज के आजाद पार्क व देखो प्रयागराज के तहत पर्यटन सूचना केंद्र, आजाद मेमोरियल प्लाजा का उच्चीकरण, विक्टोरिया मेमोरियल व कल्प वृक्ष लैंडस्केप का उच्चीकरण, एडवेंचर पार्क आदि काम होंगे। वहीं, नैमिषारण्य में वैदिक वेलनेस अनुभव योजना के तहत गोमती नदी में जेट्टी व बोट, लाइट एंड साउंड शो आदि काम होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए नैमिषारण्य से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा व चित्रकूट आदि स्थलों के लिए हेलिकॉफ्टर सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इस दौरान सांसद मिश्रिख अशोक रावत, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, सदस्य विधान परिषद पवन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें