फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विपुलम सखियों ने सजाए दीपोत्सव के रंग

विज्ञापन
विपुलम सखियों ने सजाए दीपोत्सव के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली से पहले ही गोमतीनगर सि्थत विपुलखंड के विपुलम पार्क में शुक्रवार को विपुलम परिवार की सखियों ने धूमधाम से उत्सव मनाया। इस दौरान मेहंदी, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में शामिल होकर करीब सौ युवतियों-महिलाओं और बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। शाम को सांस्कृतिक आयोजनों में गीत-संगीत और नृत्य का भी आनंद उठाया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में विजेताओं की घोषणा कर उन्हें पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वर्षा वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायकों की भूमिका रवि प्रकाश सिंह, नूतन वशिष्ठ अज्ञैर सृष्टि श्रीवास्तव ने निभाई। आयोजन में विपुलम परिवार की डॉ. शोभा मिश्रा, श्रद्धा राजे सिंह, रेखा मौर्या, करिश्मा सिंह, पूजा सिन्हा, उर्मिल ग्रोवर, अरुणा जासवाल, आभा सिंह और रेनू पांडेय आदि का अहम योगदान रहा।

विपुलम सखियों ने सजाए दीपोत्सव के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें