ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय की वाहन सीरीज यूपी 32 केएम का वीआईपी नंबर 0001 1,42,500 रुपये में बिका है। इसके लिए शिवम ने सबसे ऊंची बोली लगाई।
दूसरे पायदान पर वीआईपी नंबर 0004 की नीलामी 20 हजार रुपये में हुई, जिसकी बोली मनोज कुमार मिश्रा ने लगाई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक नंबर 0001 की नीलामी से परिवहन विभाग को पिछली नीलामी से 86,500 रुपये अधिक हासिल हुए।
पिछली बार यह नंबर 56,000 रुपये में बिका था। उन्होंने बताया कि वीआईपी नंबर 0009 को प्रवीण सिंह ने 18 हजार रुपये की सबसे अधिक बोली लगाकर हासिल किया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य वीआईपी नंबरों की 3800 से 15 हजार रुपये में नीलामी हुई।
सीरीज के 346 नंबरों में से पहली नीलामी के बाद बचे वीआईपी नंबरों की दूसरे चरण की नीलामी की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।