फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार बोले, साजिश के तहत करवाई जा रही हिंदू नेताओं की हत्या

Mon, 03 Feb 2020 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मृतक रणजीत बच्चन और विनय कटियार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के बाद विश्व हिंदू महासभा के नेता रणजीत बच्चन की हत्या को भाजपा के फायरब्रांड नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने सोची समझी साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दूसरे हिंदू महासभा नेता की हत्या है और कोई न कोई साजिश के तहत इस तरह के कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इस घटना को गंभीरता से लेंगे और इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
 


राम नगरी अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए विनय कटियार ने कहा कि जिस प्रकार से ये हत्याएं हो रही हैं। यह बड़ा गंभीर मामला है। यह दूसरे हिंदू महासभा के नेता की हत्या है। कोई न कोई साजिशन इस प्रकार का कार्य कर रहा है। इसको गंभीरता से लेना चाहिए और मैं समझता हूं कि मुख्यमंत्री योगी इस घटना पर जरूर गंभीर होंगे। कटियार ने उम्मीद जताई कि जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया वह जल्द ही पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई

विनय कटियार ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है। जिसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें