फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मिली युवती, ग्रामीणों ने पुलिस पर बोला हमला

Sat, 04 Jun 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलमऊ (रायबरेली)
विज्ञापन
यहीं स‌ंदिग्‍ध हाल में मिली युवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में मिनी सचिवालय में गुरुवार रात एक युवती के संदिग्ध हालात में मिलने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।
विज्ञापन


युवती के बयान कराने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और सीओ व कोतवाल की गाड़ी तोड़ डाली।

कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में गुरुवार रात युवती के बयान कराने को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मिनी सचिवालय में संदिग्ध हालात में मिली युवती को लेकर पुलिस कोतवाली जा रही थी, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस उनके सामने ही बयान दर्ज करे।

पुलिस के इन्कार करने पर भड़के ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

एक घंटे तक बनी रही अफरातफरी की स्थिति‌

जांच करती पुलिस
पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को काबू में किया। एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। मामले में युवती की बड़ी बहन ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी करने, गालीगलौज, बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं कोतवाल डलमऊ ने पथराव और तोड़फोड़ के मामले में गांव के गणेश पंडित समेत 17 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी सदर कोतवाली में एक जिम संचालक ने साथियों समेत पुलिस टीम पर हमला किया था जिसमें इकोतवाल समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें