फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान वाले को मारे आए दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, बिजली के खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 23 Aug 2020 10:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बदमाशों को पीट पीटकर किया अधमरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुरुब शगंज थाना क्षेत्र के चिलौला भंगरिया गांव में पान दुकानदार को जान से मारने की नियत से आए दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बिजली के खंभे में बांधकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यह घटना 18 अगस्त को हुई। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों को खंभे में बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस हरकत में आई। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने प्रकरण में सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। गुरुब शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र के चिलौला भंगरिया गांव निवासी रामलाखन मिश्रा की गांव के पास पान की दुकान है। मंगलवार शाम लगभग सात बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में रंजिश के चलते गिरिजा शंकर तिवारी व उसके बेटे शिवम तिवारी ने उसे घर के पास पकड़ लिया और घसीटकर घर ले आए। 

आरोप है कि रामलाखन मिश्रा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पिटाई की गई। इस पिटाई में दो बाहरी युवक अंकित मिश्रा निवासी भीरा गोविंदपुर व रिशू वाजयेयी निवासी ग्राम कैली जगतपुर भी शामिल थे। इसकी भनक जब ग्रामीणों को लगी तो मौके पर तमाम लोग एकत्र होकर विरोध करने लगे। बताते है कि इस बीच अंकित मिश्रा व रिशू बाजपेयी घर की छत से पीछे कूदकर भगाने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की इस बीच सूचना पर पहुंची अटौरा चौकी पुलिस के सामने भी तांडव चलता रहा। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें