फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। दबंगों पर दो दिन पहले घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस और घेराव कर रहे लोगों के बीच काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस ने उन्हें जांच कर रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित और ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

इलाके के मुंशीखेड़ा निवासी अशोक कुमार यादव का कहना था कि मंगलवार शाम वह घर पर नहीं था। तभी देर शाम करीब 8 बजे के बाद यहीं के निवासी रामचंद्र रावत के बेटे रंजीत रावत, राही रावत, मोंटी रावत और सुरेश के बेटे राहुल रावत, महेश के बेटे राजू रावत व अन्य पांच लोग लूट के इरादे से उसके घर पहुंच गए। उन्होंने जबरन घर के अंदर घुसने की कोशिश की। आरोप लगाया कि जब परिवारीजन ने उनका विरोध किया तो लाठी-डंडों से लैस सभी दबंगों ने उनके दामाद राघवेंद्र यादव, कौशलेंद्र सिंह और बेटे दीपेंद्र यादव के अलावा चारों बेटियों और घर की सभी महिलाओं को बुरी तरह से पीटा। घर में रखे 80 हजार रुपये भी उठा ले गए। उन्होंने तहरीर सरोजनीनगर थाने पर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें