फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम को महिलाओं ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के हरदासीखेड़ा में बृहस्पतिवार को पुलिस सुमन कनौजिया, जितेंद्र, अमित समेत 6-7 लोगो के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस टीम से आरोपियों केे परिवारीजनों ने बदसलूकी की। महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। उनके साथ गाली-गलौज, हाथापाई पर आमादा हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाने सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बुलाई। इसके बाद वहां से चार लोगाें को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व शांतिभंग करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में बाराबंकी की उर्मिला, बरेली की बिंदु, रायबरेली की जूही और जोगराज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें