फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांग बच्चे की दवा लेने आए लोगों को ग्रामीणों ने पीटा

Mon, 06 Oct 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। नोएडा निवासी शेर सिंह, मैनपुरी के ड्राइवर रंजीत कुमार व अपने दो-तीन साथियों के साथ दो कारों से बिजनौर स्थित राय सिंह खेड़ा के बगल गांधीनगर में बुजुर्ग महिला के पास दिव्यांग बच्चे के लिए दवा लेने आए थे। गांधीनगर में रहने वाले सपेरों से पैसों के लेनदेन के दौरान विवाद हो गया। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। एक कार सवार लोग भाग निकले, जबकि दूसरी कार के चालक सहित दो लोगों की ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई कर दी। ईंट-पत्थर व लाठी डंडों से उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीणों ने उन पर सांपों की तस्करी करने के साथ फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुलाकर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शेर सिंह और रंजीत को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर महादेवन का कहना है तस्करी और फायरिंग की बात पूरी तरह निराधार है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पैसे के लेनदेन के दौरान विवाद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जिन ग्रामीणों ने कार सवारों की धुनाई और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त की है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें