सोमवार की रात ऐसा न हो सका और विवाहिता के घर से निकल अपने घर को जा रहे प्रेमी को पहले से चौकन्ने परिवार ने धर दबोचा। प्रेमी के हाथ लगते ही परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा।
मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की। इसके बाद विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले उसकी नाक काटी और फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही किया गया।
इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। हालांकि, वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की भी योजना बना रखी थी। विवाहिता अक्सर अपने प्रेमी को अपने घर में ही बुला लेती थी और परिवार की नजरों से छिपा कर रखती थी। इस बार भी विवाहिता का प्रेमी दो दिनों तक विवाहिता के ही घर में छिप कर रह रहा था, जिसे पकड़ लिया गया।