फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिहाबाद में बाघ की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में बाघ होने की अफवाह फैलती जा रही है। इस दौरान वन कर्मियों की टीम भी लगातार सर्च कर रही है। मगर अभी तक उन्हें क्षेत्र में कहीं पर भी बाघ होने के सुबूत नहीं मिले हैं। उन्नाव जनपद के थाना क्षेत्र औरास के अंतर्गत आने वाले रामपुर गढ़ोवा गांव के दो ग्रामीणों पर बाघ द्वारा हमला किए जाने की खबर के बाद मलिहाबाद विकासखंड के सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मुख्य वन अधिकारी डॉ. रवि कुमार ने उड़न दस्ता, स्थानीय रेंजर आरके श्रीवास्तव की टीम के साथ उन्नाव जनपद से सटे गांवों में सर्च ऑपरेशन किया लेकिन उन्हें कहीं पर भी बाघ के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। इस दौरान शनिवार को गौदा, खड़ौहा के ग्रामीणों ने आम के बागों में बाघ होने की सूचना दे दी। यहां पर मिले पगचिन्हों से भी बाघ या तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को पुरवा, भुलसी, दुलारमऊ, भौसा, कुण्डरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने आम के बागों में बाघ के गरजने की बात कही।
ग्रामीणों की सूचना पर डिप्टी रेंजर संजय सिंह ने टीम के साथ सर्च किया मगर बाघ होने की पुष्टि नहीं हुई। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पुरवा गांव में जो पगचिन्ह मिले हैं, वह सियार के प्रतीत हो रहे हैं। बाकी पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है अभी तक कहीं पर भी बाघ होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सतर्कता रखनी है लेकिन परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। वन विभाग की टीमें रात और दिन सर्च ऑपरेशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें