फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ वारदातों से दहला सुल्तानपुर, प्रधानपति की गोलियों से भून कर हत्या, दो गंभीर

Sun, 04 Aug 2019 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिला एक के बाद एक वारदात से दहल उठा। सुबह पुलिसकर्मियों की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। वहीं, हेमनापुर गांव की प्रधान साधना यादव के पति सुरेश यादव समेत तीन को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। सुरेश यादव पुत्र सालिक राम यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिले के बल्दीराय थाने के वल्लीपुर चौकी से कुछ दूर हेमनापुर गांव की प्रधान साधना यादव के पति सुरेश यादव अपने साथियों के साथ चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार होकर पांच बदमाश पहुंचे और उन पर गोलियां बरसा दी। प्रधान पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

घायलों में करिया दुबे पुत्र राम कल्प दुबे निवासी दुबे का पुरवा (40) व जगत नारायण उर्फ जग्गा कोरी पुत्र श्रीराम (35) निवासी दौलतपुर घायल हो गए।

बता दें कि सुल्तानपुर में ही रविवार सुबह चांदा कोतवाली क्षेत्र के तमरसेपुर गांव में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी जिसमें गोली लगने से एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें